Hello Friends! I hope I have not kept you waiting for too long.

This chapter is anchored to "Khaufnak Laash" and is a continuation of the previous chapter. I know that I turned a four-second advice into a four-chapter monstrosity, but of late, there is an acute shortage of Dareya episodes. Besides, reviewers had requested this. Recall that the previous chapter ended with Dareya leaving for a film.

WARNING: Devanagari Ahead!


Before leaving.

Shreya: (thinking) मैं अपना phone घर पर ही छोड़ देती हूँ। मुझे कोई disturbance नहीं चाहिए। पर अगर ACP sir ने phone किया तो? कोई बात नहीं। It is always easier to apologize than to seek permission. कोई emergency हूई तो? कोई बात नहीं। अभी मेरे लिए दया sir से ज़्यादा ज़रूरी और कुछ नहीं है।

Daya: क्या सोच रही हो? Film के लिए देर हो रही है।

Shreya: हां मैं एक minute में change करके आई।

Daya: ठीक है।

She emerged in a beautiful red sleeveless dress, and stood there awhile.

Shreya: दया sir?… दया sir?!… (louder) दया sir!

Daya emerged from his trance. He realized that he was staring at her all the while.

Daya: (embarrassed) हां… कुछ कहा क्या?

Shreya: (smiling) कहां खो गए थे आप?

Daya: नहीं कहीं नहीं। चलो चलते हैं।

Shreya: कहीं नहीं का क्या मतलब? किसके बारे में सोच रहे थे आप?

Daya: ये क्या लेकर बैठ गई तुम? Film के लिए देर हो रही है। चलो।

Daya avoided her questioning gaze and sly smile as he got up to go. Shreya followed.

In the car.

Shreya: आपने बताया नहीं मैं कैसी लग रही हूँ?

Daya: (dryly) हां तुम अच्छी लग रही हो।

Shreya: बस? अच्छे से तारीफ़ भी नहीं कर सकते न आप? मुझे पता है मैं इतनी भी अच्छी नहीं लग रही हूँ। कम से कम मेरा दिल रखने के लिए तो कुछ अच्छा कह दिया होता।

Daya: अरे नहीं नहीं… तुम सच में बहुत अच्छी लग रही हो। वो मेरा ध्यान road पर था इस लिए… वैसे बताओ क्या सुनना चाहती हो तारीफ़ में?

Daya realized how foolish he must have sounded and bit his tongue.

Shreya: क्या?! अब ये भी मैं ही बताऊँ? कुछ तो अपने आप कर लीजिए।

Daya: वो मेरा मतलब तुम्हारी कोई क्या तारीफ करे? तुम्हारी जितनी तारीफ़ की जाए कम है।

Shreya: (blushing) अच्छा? पर तारीफ़ तो आपको करनी ही पड़ेगी। और वो भी एक शेर सुना कर।

Daya: (thinking) CID officer से शायर बना के छोड़ेगी ये श्रेया। पर अगर कुछ जल्दी नहीं सोचा तो फिर मुंह फूला के बैठ जाएगी।

Shreya: (impatiently) मैं इंतज़ार कर रही हूँ।

Daya: हां हां सोच रहा हूँ। रुको।

Shreya: क्या?! आपको मेरी तारीफ करने के लिए सोचना पड़ रहा है? क्या मुझ में तारीफ करने लायक कुछ भी नहीं है?

Daya: नहीं नहीं एसी बात नहीं है। वो तो मेरे पास ही तुम्हारे तारीफ में शब्द नहीं हैं।

Shreya: वो बहाना नहीं चलेगा। मैं…

Daya: (interrupting)

तुम्हारी आँखों में देखता हूँ तो जाने कहां खो जाता हूँ।

तुम जो हंस देती हो तो मैं दिल से बाग-बाग हो जाता हूँ॥

Shreya: Wow! क्या बात है। देखा… बाना दिया ने मैंने आपको शायर।

Daya: (thinking) कौन कहेगा कि कल तक मैं एक बेरहम CID officer हुआ करता था? ये लड़की मुझे अपने इशारों पे नचा रही है। पल भर में शायर बना दिया। (sigh)

Shreya: कुछ कहा आपने?

Daya: नहीं कुछ नहीं। Film hall आ गया। चलो।

Shreya: वैसे हम कौनसी film देखने वाले हैं?

Daya: तुम्हें याद है श्रेया तुमने एक बार canteen में एक नई film के बारे में कहा था जहां दो police officers होते हैं, जिनमें से एक नई join होती है, उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है?

(From episode number 968: "Raaz Heroine ki Maut ka")

Shreya: जी sir. याद है।

Daya: मैंने उसी के tickets book किए हैं।

Shreya: अच्छा वो वाली film? ये तो आपने बहुत अच्छा किया। मैं उसे आपके साथ ही देखना चाहती थी।

They entered the hall with popcorn and soft drinks and occupied two adjacent seats on the top most row.

Daya: श्रेया अपना phone switch-off कर दो।

Shreya: उसकी ज़रूरत नहीं है। मैं phone लाई ही नहीं हूँ।

Daya: तुम भी भूल गई?

Shreya: मैं आपकी तरह भूलती नहीं हूँ। मैं जान-बूझ कर नहीं लाई ताकी कोई disturb न कर सके।

Daya: पर अगर किसी को हमें contact करना हो तो?

Shreya: कुछ नहीं होगा। आप चिंता बहुत करते हैं। Film enjoy कीजिए।

With this, she stuffed popcorn into his mouth and leaned back with a giggle.

After the film ended.

Daya: तो कैसी लगी film?

Shreya: मुझ तो बहुत अच्छी लगी। आपको कैसी लगी?

Daya: मुझे भी अच्छी लगी।

Shreya: काश मेरे साथ भी एेसा होता।

Daya: क्या मतलब?

Shreya: मतलब ये कि film में उस लड़की को ज़्यादा कुछ नहीं करना पड़ा। उसके senior ने उसे बड़ी आसानी से propose कर दिया। और एक आप हैं कि… मेरा मतलब असल ज़िंदगी में एेसा क्यों नहीं होता?

Daya: चलो। देर हो रही है। Dinner भी करना है।

Shreya: ठीक है।

They got into the car and drove towards Daya's house.

Shreya: दया sir.

Daya: हां?

Shreya: अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आप उसे propose कब करेंगे?

Daya: पता नहीं।

Shreya: फिर भी… कुछ तो सोचा ही होगा न आपने।

Daya: नहीं। प्यार सोच कर तो नहीं किया था। बस हो गया।

Shreya: मतलब आप किसी से प्यार करते हैं?

Daya: (realizing) मेरा वो मतलब नहीं था।

Shreya: मतलब आप नहीं करते?

Daya: वो मैं… मेरा वो मतलब भी नहीं था।

Shreya: मतलब प्यार करते हैं?

Daya: वो… मैं… मेरा घर आ गया। (serious tone) अरे ये क्या? दरवाज़ा खुला है?

Shreya: आपका क्या भरोसा? Phone भूल गए तो दरवाज़ा बंद करना भी भूल गए होंगे।

Daya: नहीं श्रेया मुझे अच्छी तरह से याद है कि मैंने दरवाज़ा बंद किया था। लगता है कोई घर में घुस गया है।

Dareya shed their romantic skins and became alert. They drew their weapons and proceeded with caution.


The chapter draws to a close, as does the short story.