Hello Friends! I hope I have not kept you waiting for too long.
Really sorry for the long wait. Blame FWP for so few Dareya episodes. Anyways, we finally got one.
This chapter is anchored to Episode 1079: "Painting Ki Chori." Recall that Dareya and Abhirika went to the fake party as couples.
WARNING: Devanagari Ahead!
Before the party, at the bureau, all preparations were being made.
When it came time to decide the couples, Abhijeet, of course, had to tease Dareya. When only Dareya, Sachin and Freddy were in earshot, he spoke in the most serious and business-like voice he could manage.
Abhijeet: दया तुम इशिता के husband बन कर जाओगे।
Dareya: (together) इशिता?! क्यों?
Dareya looked towards each other at having said the same words together, but there was no time to blush.
Abhijeet: क्यों? उसमें क्या बुराई है?
Shreya: Sir आपको नहीं लगता दया sir और मैं natural couple लगते हैं? मेरा मतलब उस मुज़रिम को शक नहीं होना चाहिए न।
Daya: (thinking) हे भगवान! ये क्या बोल दिया श्रेया ने? मेरी टाँग खिंचवाके ही रहेगी।
Abhijeet: अच्छा अच्छा अच्छा अच्छा! तो तुम दोनो natural couple लगते हो। (sly smile) अरे लगते क्या हो? तुम दोनो तो natural couple ही हो। क्यों सही कहा न मैंने?
Daya: (embarrassed) Boss… ए… एेसी कोई बात नहीं है। वो… हां… तुम्हें नहीं लगता कि इशिता मेरे लिए कुछ ज़्यादा ही young लगती है? शक हो जाएगा।
Shreya: हां sir. शक तो हो जाएगा। इसलिए मुझे दया sir के साथ जाने दीजिए।
Abhijeet: अच्छा ठीक है। तुम जाओ अपनी दया sir के साथ। (sly smile) पती-पतनी बनकर!
Although embarrassed, Dareya heaved audible sighs of relief. Neither of them wanted to go with anyone else.
But Shreya wanted to avenge the humiliation. In the most serious voice she could manage, she spoke.
Shreya: पर sir अब तो बेचारी इशिता अकेली हो गई न? अभिजीत sir आप उसके साथ क्यों नहीं चले जाते?
Abhijeet: क्या?! ए… एेसे कैसे हो सकता है?
Shreya nudged Daya by the elbow, signalling him to speak.
Daya: क्यों नहीं हो सकता boss? तुम दिखने में मुझसे काफ़ी young लगते हो। किसी को शक नहीं होगा।
Abhijeet: अरे यार में चला जाता उसके साथ। पर क्या करूँ? तारिका जी अकेली पड़ जाएंगी न। इसलिए मैं उसके साथ नहीं जा सकता।
Daya: तुम Dr. Tarika कि चिंता मत करो। वैभव है न। वो चला जाएगा Dr. Tarika के साथ।
Abhijeet: क्या?! नहीं नहीं। मैं एेसा बिलकुल नहीं होने दूँगा। मेरा मतलब… उन दोनों को साथ में देखा है कभी? तुरंत शक हो जाएगा।
Daya: अरे नहीं boss. एेसी कोई बात नहीं है। दोनो साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। बिलकुल made for each other लगते हैं।
Abhijeet: (angry) अरे क्या ख़ाक made for each other लगते हैं? बिलकुल बंदर लगता है वो वैभव। और तारिका जी ठहरीं कोमल सी, हंसिनी जैसी। कभी हंसिनी और बंदर की जोड़ी देखी है?
Daya: शांत हो जाओ अभिजीत। तुम ही चले जाना Dr. Tarika के साथ। ठीक है?
Dareya: (together, sly smile) पती-पतनी बनकर!
Abhijeet: हां हां… ठीक है ठीक है। ज़्यादा उछलो मत तुम दोनों।
Abhijeet understood that he was outwitted, and was not very pleased about that.
Abhijeet: तुम दोनों शादी करो। तब तक मैं तारिका जी को बुलाता हूँ।
Dareya: (together) क्या?!
Abhijeet: मेरा मतलब तुम दोनों पती-पतनी के भेस मे आओ। मैं तारिका जी को phone करके बुलाता हूँ।
He called Dr. Tarika.
Dr. Tarika: Hello?
Abhijeet: Hello तारिका जी! कैसी हैं आप?
Dr. Tarika: मैं ठीक हूँ। तुम कैसे हो?
Abhijeet: मैं भी ठीक हूँ। वो क्या है न कि आज हम दोनों को पती-पतनी बनकर एक party में जाना होगा। आप चलेंगी न?
Dr. Tarika: हां ज़रूर। क्यों नहीं? पर पती-पतनी बनकर क्यों?
Abhijeet: वो एक mission के लिए। हमने painting चुराने वालों के लिए जाल बिछाया है।
Dr. Tarika: अच्छा ठीक है। मैं तैयार होकर bureau पहुँचती हूँ।
Abhijeet: Bye तारिका जी!
Dr. Tarika: Bye.
Abhijeet: (to everyone) जिनको party में जाना है वो आधे घंटे में तैयार होकर bureau आकर मिलना। (to Dareya) देर मत करना।
Daya: हमारे तरफ़ एेसे क्यों देख रहे हो?
Abhijeet: (sly smile) वो क्या है न कुछ लोग अपने-आप तो time पर आते हैं, पर जब किसी के साथ होते हैं तो वक्त का अंदाज़ा ही नहीं रहता। इसलिए सोचा पहले से ही बोल दूँ।
Daya: तुम नहीं सुधरोगे।
Abhijeet: (sly smile) अब तुम भी बिगड़ ही चुके हो मैं कैसे सुधर जाऊँ? श्रेया अच्छे से सजाना अपने दया sir को। बिलकुल पती-पतनी लगने चाहिए तुम दोनों।
Shreya: जी sir.
Daya: उसकी कोई ज़रूरत नहीं। मैं खुद तैयार हो जाऊँगा।
Shreya: ज़रूरत है। आप पर मुझे ज़रा सा भी भरोसा नहीं है। Brown t-shirt और jeans पहन कर निकल पड़ेंगे। किसी को शक नहीं होना होगा तो भी हो जाएगा।
Daya: अरे पर…
Shreya: (interrupting) पर वर कुछ नहीं। आप मेरे साथ मेरे घर चलेंगे।
Daya: पर मुझे अपने कपड़े चाहिए होंगे न? मुझे अपने घर तो जाना ही होगा।
Shreya: उसकी कोई ज़रूरत नहीं है। आपके ढेर सारे कपड़े हैं मेरे घर में।
Shreya probably realized what she said, but it was too late by then. Abhijeet cashed in on the situation.
Abhijeet: हाएं! दया के ढेर सारे कपड़े तुम्हारे घर पर? कैसे?
Daya: (embarrassed) वो… वो… असल में…
Shreya: जब दया sir को गोली लगी थी तो मेरे घर रुके थे। मैं उनकी देखभाल कर रही थी। तभी उनके कपड़े मेरे घर आ गए थे।
Abhijeet: अच्छा अच्छा अच्छा अच्छा! तो ये बात है। श्रेया के प्यारे दया sir… मैं न कहता था? कि तुम बिगड़ चुके हो!
With these words, Abhijeet left the bureau so he could get dressed. Dareya, of course, turned deep shades of red.
Daya: (thinking) किसी दिन इस अभिजीत से एेसा बदला लूँगा कि फिर कभी मुझे तंग नहीं करेगा। पर इस वक्त तो ये देखना है कि श्रेया मेरे साथ क्या करती है?
Shreya: चलिए दया sir.
Daya: हां चलो।
At Shreya's house…
Daya felt like a lab rat; what with Shreya conducting every imaginable kind of experiment on him, with every imaginable kind of cosmetic product. After enduring the inhumane torture for about ten minutes…
Daya: (exasperated) श्रेया… मुझे उस आदमी को ज़िंदा पकड़ना है।
Not bothering to do so much as grace him with a look, she continued her experiments.
Shreya: हां तो?
Daya: तो? तो ये कि उसके लिए मेरा ज़िंदा रहना ज़रूरी है और उसका भी। तुम ये सब जो कर रही हो अगर इसमें से में ज़िंदा बच के निकल भी गया तो वो बेचारा मुझे देखकर डर के मारे मर जाएगा।
Shreya: आप चिंता मत कीजिए। आप को सुंदर तो दिखना ही पड़ेगा। आखिर आप मेरे पती हैं। (realizing) मेरा मतलब मेरे पती बन कर जाने वाले हैं।
Daya: जो करना है जल्दी करो। हमारे पास वक्त बहुत कम है और अब तक तुम भी तैयार नहीं हुई।
Shreya: आप मेरी चिंता मत कीजिए। आपके चेहरे का operation हो गया है।
Daya: क्या?!
Shreya: मेरा मतलब आपके चेहरे पर मैंने काफ़ी experiments कर लिए। अब ठीक लग रहा है। बस एक छोटी सी दाढ़ी की ज़रूरत है। वो हम bureau से ले लेंगे। आप ये कपड़े पहन लीजिए। तब तक मैं तैयार हो कर आती हूँ।
Five minutes later, Shreya emerges from her room, to find Daya seated in the drawing room, staring at her.
Shreya: दया sir… दया sir… (loudly) दया sir!
Daya: हां? क्या हुआ?
Shreya: क्या मैं इतनी खूबसूरत लग रही हूँ? कि आप मुझे देखते ही रह गए?
Daya: (embarrassed) वो… मैं… वो… हमें देर हो रही है। चलें?
Shreya: चलिए। वैसे एक बात कहूँ? आप शर्माते हैं न तो बड़े ही cute लगते हैं!
Daya: (embarrassed) चलो।
At the bureau…
Dr. Tarika: अभिजीत… अभिजीत… (louder) अभिजीत!
Abhijeet: जी… क्या हुआ तारिका जी?
Dr. Tarika: कैसी लग रही हूँ मैं? (turns around)
Abhijeet: ये भी कोई पूछने वाली बात है तारिका जी? आप से खूबसूरत भी कोई हो सकता है?
Dr. Tarika: (blushing) एेसे तारीफ़ मत करो अभिजीत।
Abhijeet: अब मैं तारीफ़ कहां कर रहा हूँ तारिका जी? बस सच बोल रहा हूँ। लोग कहते हैं कि सच हमेशा कड़वा होता है। पर देखिए न कुछ सच मीठे भी होते हैं।
Dr. Tarika blushed.
Dareya overheard the conversation.
Shreya: दया sir कुछ सीखीए अपने दोस्त से। देखिए वो Dr. Tarika की कैसे तारीफ़ कर रहे हैं। और आप हैं कि…
Daya: (innocently) पर मैं Dr. Tarika की तारीफ़ कैसे कर सकता हूँ? अभिजीत बुरा मान जाएगा न?
Shreya: (hitting him lightly on the arm) आप का कुछ नहीं हो सकता।
I may extend this further upon reviewers' requests.
